पाटन।बोल बम कांवर यात्रा समिति की बैठक रविवार को बवाकुटी सेलूद में सम्पन्न हुआ। बैठक 1 अगस्त को होने वाले कावर यात्रा को लेकर किया.. बैठक मे प्रमुख प्रवक्ता व बोल बम समिति के संयोजक जीतेद्र वर्मा थे. बैठक मे सेलूद सेक्टर से सेलूद, चुनकट्टा, मुड़पार, महकाकला, महकाखुर्द, बोहारडीह, मानिकचौरी,पतोरा, ढौर, अचानकपुर,सहित अन्य गांव से ग्रामीणजन उपस्थित हुए ..जितेद्र वर्मा ने बैठक मे बताये की इस वर्ष भी 1अगस्त को पुरे पाटन अंचल के सभी गाँव से भक्तो द्वारा बोल बम कावर यात्रा निकाला जायेगा..और पाटन के ओग्गर तालाब मे पूजा अर्चना क़र टोला घाट मे भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक व जलाभिषेक करके महा आरती पूजा अर्चना किया जायेगा. जिसके बाद भक्तो की भोजन प्रसादी का वितरण होगा. जिसके लिए सभी गाँव से सेक्टर बनाकर तैयारियां किया जा रहा है,,, इस अवसर पर प्रमुख रूप से सेलूद सरपंच खेमीन साहू,रमेश देवागन,महेद्र साहू, कालेश्वर शुक्ला,रुखमज यादव, भोजराम यादव, संजय वर्मा, यशवंत सेन, सनत वर्मा,राजू देवागन, सुनिता सेन, संगीता ठाकुर, किरण सोनवानी, ,भुनेश्वरि साहू, सहित अन्य उपस्थित थे.
बोल बम समिती पाटन की बैठक सेलुद सेक्टर मे हुई
