पाटन। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 के भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य मोनू(मोरध्वज) साहू ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। जिसके बाद भाजपा पाटन विधानसभा के संयुक्त मंडल द्वारा मोनू साहू को पार्टी से निष्कासित कर दिया।
निष्कासन की जानकारी जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा को पत्र के माध्यम से दिया गया। उत्तर पाटन मंडल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर, मध्य पाटन मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू एवं दक्षिण पाटन मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें व्हाट्सएप मेसेज के माध्यम से मोनू साहू द्वारा जानकारी मिला कि भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी का दामन थामते हुए सदस्य्ता ग्रहण कर लिया है l चूंकि मोनू मोरजध्वज साहू को भारतीय जनता पार्टी ने मान सम्मान, पद प्रतिष्ठा देकर हमेशा सम्मानित करते आया है l किन्तु उनके द्वारा पार्टी छोड़ने से पहले भाजपा के पदाधिकारियों के ऊपर भेदभाव का आरोप लगाना निराधार है l पूर्व में भी उक्त व्यक्ति के द्वारा jccj (जोगी कांग्रेस) को छोड़कर भाजपा में प्रवेश किया था l भाजपा प्रवेश के बाद से इसे पार्टी ने हर सम्भव सम्मान दिया l किंतू इससे साबित होता है कि अति महत्वकांक्षा के चलते दलबदल करना इसकी आदत में शामिल हो गया है एक जगह रहकर पार्टी के प्रति वफादार सिपाही बनकर काम नही कर सकता l इसी भाव को उजागर करते हुए फिर आज मोनू साहू ने भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिया l
अतः भारतीय जनता पार्टी संयुक्त मण्डल पाटन के द्वारा मोरजध्वज मोनू साहू को भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है एवं जो भी दायित्व भाजपा संगठन ने प्रदान किया था उसे शून्य घोषित किया जाता है l
