दुर्ग। शहर में आज हुए झमाझम बारिश के बाद कई जगहों पर जलजमाव व कीचड़ के कारण शहरवासियों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। आज सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए थे। सुबह से हुई मुसलाधार बारिश से शहर का अधिकांश हिस्सा जलमग्न हो गया। लगभग दो घंटे तक हुई तेज बारिश के कारण बाजार के कई सड़कों पर एक फीट से अधिक तक जलजमाव हो गया। स्थिति ऐसी हो गई की कई जगह पर शहर में तालाब जैसा नजर आने लगा। अत्यधिक बारिश के कारण अधिकांश नाली में निकासी नही होने से सड़कों के ऊपर पानी जमा हो गया। महिला समृद्धि बाजार के समीप स्थित सब्जी मंडी में घुटने तक पानी जमा हो गया। वही प्रियंका कॉम्लेक्स में भी पानी जमा हो गया।

