पाटन। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गांव को स्वस्थ स्वच्छ रखने का अभिनव पहल ग्राम पंचायत पतोरा की सरपंच अंजिता साहू एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा एक अनूठी मुहिम चला रहे हैं 15 वे वित्त की राशि से ग्राम पंचायत पतोरा में जगह जगह हाथ धोने के लिए हैंड वास लगाया जा रहा है जिससे बार-बार हाथ धोने से बीमारियां नहीं फैलेगी, हैंड पंप के आसपास पहले वहीं पर थूकते थे हाथ धोते थे जहां पर पीने का पानी भरा जाता था हेंडवास की सिंक लग जाने से अब बार बार हाथ धोने की आदत बनेगी, अन्य जगह यहां ना थूंके लिखा होता है ग्राम पंचायत पतोरा में यहां थूके लिखा हुआ मिलेगा, स्वच्छ जन सुरक्षित ग्राम की तर्ज पर ग्राम पंचायत पतोरा में हो रहा है कार्य स्वच्छ्ता की छोटी पहल से ग्रामवासियों में भी खुशी है।
गाँव को स्वच्छ रखने ग्राम पंचायत पतोरा की अनूठी पहल
