शासकीय अवकाश के दिनों मे कार्य ना कराने छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने सौपा पाटन एसडीएम को ज्ञापन

पाटन। अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पाटन में आज कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा शासकीय अवकाश के दिनों मे आयोजित बैठकों और वरिष्ठ अधिकारियों के दौरे से परेशान होकर एसडीएम पाटन के नाम ज्ञापन सौंपा गया। गौरतलब है की छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कार्यालयों में समयावधि बढ़ाकर शनिवार को शासकीय अवकाश घोषित किया गया है लेकिन उसके बाद से शासकीय कर्मचारी शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले शनिवार के नियमित दौरे और बैठकों से परेशान गए हैं। फेडरेशन का कहना है कि छत्तीसगढ़ के यशश्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा कर्मचारीयों के हितों को ध्यान रखकर कार्यालीन समय में वृद्धि करते हुए प्रत्येक शनिवार को शासकीय अवकाश घोषित किया गया है लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हर सप्ताह दौरा एवं बैठक आयोजित कर कर्मचारियों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है और वे अनावश्यक मानसिक दबाव का सामना करने के लिए मजबूर हो गए हैं, ज्ञापन सौंपने वालों में राजस्व पटवारी, कृषि विभाग, पंचायत विभाग सहित सभी विभागों के कर्मचारी अधिकारी शामिल रहे जिनमे प्रमुख रूप से दुष्यंत टंडन नितिन मोटघरे योगेश वर्मा अक्षय कश्यप संदीप नेताम मुकेश मढ़रिया नंदलाल साहू महेंद्र साहू प्रदीप चंद्राकर गिरधर वर्मा जितेश वर्मा नीलमणि वर्मा बिहारी साहू सियाराम तारक दिनेश साहू धर्मेंद्र वर्मा दीनदयाल वर्मा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *