विभिन्न बैंकिग सुविधाओं की जानकारी के लिये 22 जुलाई को मुरमुंदा में स्टेट बैंक का शिविर

भिलाई—भारतीय स्‍टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय भिलाई के अधीन कुम्‍हारी शाखा द्वारा ग्राम मुरमुंदा में दिनांक 22 जुलाई 2022 को रात्रि शिविर का आयोजन किया जा रहा है । इस शिविर में किसानों और महिला समूहों को सम्‍मानित, ऋण स्‍वीकृति और विभिन्‍न बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी । इस कार्य को संपादित करने हेतु विशेष रूप से भारतीय स्‍टेट बैंक के स्‍थानीय प्रधान कार्यालय नेटवर्क -3 से बैंक के उच्‍चाधिकारी महाप्रबंधक नीरज कुमार एवं रायपुर अंचल के उपमहाप्रबंधक राकेश कुमार यादव पधार रहे हैं ।
इस दौरान ऋण स्‍वीकृति, ऑका सेटलमेंट, किसान बंधुओं का सम्‍मान, स्‍वच्‍छता जागृति अभियान आदि पर जोर दिया जाएगा। साथ ही शॉल, छाता आदि का वितरण भी किया जाना प्रस्‍तावित है।
इस कार्यक्रम में महाप्रबंधक नीरज कुमार एवं रायपुर अंचल के उपमहाप्रबंधक राकेश कुमार यादव सहित विभाष कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक भिलाई भी उपस्थित रहेंगे और इनका रात्रि प्रवास भी शिविर में किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *