25 से 29 जुलाई की हड़ताल को लेकर राजधानी के कर्मचारी लामबंद

रायपुर। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक उमेश मुदलियार एवं जिला महासचिव राजेश सोनी के बताया कि अधिकारियों/कर्मचारियों के 34 प्रतिशत मंहगाई भत्ता एवं सातवे वेतनमान के अनुसार गृहभाड़ा भत्ता देयतिथि से लंबित मंहगाई भत्ते एवं गृहभाडा भत्ते की मांग को लेकर अधिकारियों/कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। जिसके कारण कर्मचारी दिनॉंक 25 से 29 जुलाई तक 5 दिवसीय सामूहिक अवकाश पर आंदोलन में जाने का निर्णय लिये है। यह आंदोलन कुल 09 दिवसीय होने वाला है जिसे कर्मचारी छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त ब्लाक/तहसील/जिला स्तरीय कार्यालय पूर्णतः तालीबंदी करने की तैयारी में है। उक्त आंदोलन में भृत्य, वाहन चालक, लिपिक, तकनीकी कर्मचारी, शिक्षक, व्याख्याता, स्वास्थ्य विभाग एवं राजपत्रित अधिकारी सभी वर्गो के अधिकारी कर्मचारी पूर्ण रुप से हड़ताल पर जाने हेतु लामबंद हो चुक है।
कर्मचारियो अधिकारियों के मौलिक अधिकार मंहगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता 28 माह से प्रदान नही करने के कारण राज्य के कर्मचारियों को प्रतिमाह लगभग 5000-10000 रुपये का आर्थिक नुकसान हो रहा है। आर्थिक नुकसान होने के कारण कर्मचारियों को आंदोलन में जाने हेतु विवश होना पड़ रहा है। कर्मचारियों नेताओं द्वारा प्रदेश स्तरीय दौरा कर इस आंदोलन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने हेतु अधिकारियोध्कर्मचारियों से संपर्क किया जा रहा है। यह आंदोलन ऐतिहासिक आंदोलन होने वाला है।
आज दिनॉंक 21 जुलाई 2022 को इंद्रावती भवन नवा रायपुर स्थित विभागों में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनसंपर्क किया गया। आज के संपर्क में मुख्य भूमिका में छ.ग.कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक एवं छ.ग.राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री कमल वर्मा, संचालनालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री रामसागर कोशले, कार्यकारी अध्यक्ष श्री संतोष वर्मा, सचिव श्री जयकुमार साहू, संयुक्त सचिव श्री सुभाष श्रीवास्तव, संगठन सचिव श्री आलोक वशिष्ठ, उप कोषाध्यक्ष श्री देबाशीष दास, प्रचार सचिव डिकेन्द्र खूंटे, खेल युवा सचिव श्री अमित पाटिल, संयुक्त कर्मचारी संघ के महासचिव श्री भोलाराम किर, वाहन चालक संघ के श्री महेन्द्र साहू साथ ही संघ के महत्वपूर्ण अंग सक्रिय साथियों में श्री ज्ञानीराम परसे, श्री लोकेश वर्मा, श्रीमती जगदीप बजाज, श्री राकेश ध्रुव ने बहुमूल्य योगदान दिया है।

 

इसी तरह रायपुर शहर के कार्यालयों में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के रायपुर जिला संयोजक के नेतृत्व में रायपुर के विभिन्न कार्योलयों में दौरा कर कर्मचारियों को 25 से 29 जुलाई के आंदोलन को सफल करने हेतु निर्धारित प्रपत्र में सामूहिक अवकाश हेतु आवेदन पत्र संबंधित कार्यालयों में जमा करने हेतु निर्देश किया गया। आज लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य विभाग, रायपुर कलेक्टोरेट, कृषि विभाग, जिला कोषालय, पंजीयक कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, आयुक्त रायपुर संभाग कार्यालयों में पहुंचकर कार्यालयों में गेट मीटिंग कर आवेदन भरवाकर 5 दिवसीय आंदोलन को सफल बनाने हेतु सामूहिक अवकाश फार्म भरवाया गया। इस अभियान में श्री विजय झा के द्वारा आंदोलन में समर्थन प्रदान किया है। इस हेतु कर्मचारी नेता श्री अजय तिवारी, पं्राताध्यक्ष प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, श्री संजय सिंह प्रांताध्यक्ष, छ.ग.लिपिक वर्गीय शास. कर्मचारी संघ, श्री चंद्रशेखर तिवारी प्रांताध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्म. संघ, श्री पंकज पंाडे प्रांताध्यक्ष, छ.ग.स्वास्थ्य कर्म. संघ, श्री उमेश मुदलियार, श्री राजेश सोनी, श्री विश्वनाथ ध्रुव, श्री संजय शर्मा, श्री रामचंद्र तांडी, श्री बी.एल.वर्मा, श्री आलोक नगपुरे, श्री होरीलाल छेदईया, श्री विमलचंद्र कुण्डु, श्री आलोक जाघव, श्री सुनील जरोलिया, श्री संुदर यादव व अन्य कर्मचारी नेता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *