पाटन। विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रूही की महिला सरपंच सतनामी समाज की बेटी कुमारी भारती जांगड़े के साथ छेड़खानी , मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले उपसरपंच हितेंद्र पटेल, धर्मेंद्र पटेल पर अपराध दर्ज किया गया है। लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने के कारण सतनामी समाज मे काफी आक्रोश है। आक्रोशित सतनामी समाज के लोगो ने आज पाटन थाना में ज्ञापण सौपकर आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी करने की मांग की है। बता दे कि इस मामले में पहले पाटन थाना में अपराध दर्ज नही किया गया। पीड़िता ने हाईकोर्ट की शरण मे गए।इसके बाद कोर्ट के निर्देश के बाद पाटन थाना में अपराध दर्ज किया गया है। लेकिन अभी तक इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने से पीड़िता काफी दहशत में है। पाटन थाना में सौपे ज्ञापण में बताया गया कि आरोपियों के साथ आरोपियों के पिता बलराम पटेल पीड़िता सरपंच को केश वापस लेने कई तरह के दवाब बना रहे है। दर्ज प्रकरण को वापस नही लेने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।।

आज बुधवार गुरुघासीदास सेवा समिति भिलाई नगर के अध्यक्ष आरडी देशलहरा, उपाध्यक्ष मंजू कुर्रे, महासचिव शांतिलाल मिर्चे के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में समाज के लोग सबसे पहले ग्राम रूही पहुचकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद सतनाम भवन पाटन में बैठक कर रणनीति बनाई और फिर पाटन थाना प्रभारी को ज्ञापण सौपा । समाज के लोगो ने कलेक्टर और एसपी को भी ज्ञापण सौपे जाने की बात कही। ज्ञापन में बताया गया है कि गांव की सरपंच कुमारी भारती जांगड़े पिता राजकुमार जांगड़े ग्राम रूही की निर्वाचित सरपंच है उनके द्वारा गुरु घासीदास सेवा समिति भिलाई नगर के ध्यान में इस घटना को लाया गया था। ग्राम के उपसरपंच जितेंद्र उर्फ जीतू ,धर्मेंद्र पटेल द्वारा महा जनवरी में छेड़छाड़ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई है। जिसकी सूचना उनके द्वारा संबंधित थाना पाटन में दी गई ह तथा एफआईआर भी कराई गई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के पिता बलराम पटेल एवं आरोपी के द्वारा थाना में दर्ज प्रकरण वापस लेने हेतु दबाव बनाया जा रहा है तथा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोपियों द्वारा सरपंच भारती जांगड़े को जातिगत गालियां भी दी गई है जिसे गुरु घासीदास सेवा समिति एवं छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने गंभीरता से लिया है। नवनिर्वाचित सरपंच अनुसूचित जाति वर्ग से है। उनके साथ घटित इस घटना में काफी आक्रोश है गुरु घासीदास सेवा समिति ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। ज्ञापण सौपने वालो में शीत करण महिलवार, राकेश रात्रे, गया प्रसाद भास्कर, रमेश कुमार चंदवानी, रामकुमार मतकण्डेय, सहित अन्य मौजूद रहे।
