लोकेश्वर सिन्हा
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तथा गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत आज गरियाबंद प्रवास पर थे।
प्रवास के दौरान संयुक्त जिला कार्यालय में पहुचने पर वनमंडलाधिकारी व जिला पंचायत के सीईओ द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
जिसके बाद प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने विभागीय समीक्षा बैठक में शामिल हुवे
बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यो की व्यापक समीक्षा की। बैठक के उपरांत उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात कर आमजनों की समस्या एवं मांगों से अवगत हुए। जिसके निराकरण के लिए जिला कलेक्टर को निर्देश दिए।
मीडिया से चर्चा करते उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में खासकर स्कूल, आंगनबाड़ी में जो भी समस्याएं हैं, उनको दूर करने कहा गया। आपदा प्रबंधन के तहत पूरी तैयारी किए जाने के भी निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अलावा जो भी मांगें आई है, उन्हें पूरा करने निर्देशित किया गया है।
मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि जिले के ज्वलंत समस्याओं पर सार्थक रूप से समीक्षा की गई है। कई मांगों को तत्काल निराकरण किए गए हैं।
