विक्रम शाह ठाकुर@कुम्हारी। मंगलवार को प्रातः स्थानीय पुलिस को एक अज्ञात पुरुष का शव मां शाकम्भरी थोक सब्जी विक्रेता संघ सब्जी मंडी के पास मृत अवस्था मे पड़ा मिला। मृतक की आयु 45-50 वर्ष का प्रतीक होता है। सब्जी विक्रेताओं से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से वह व्यक्ति मंडी के आसपास ही घूमता दिखाई दिया था। फिलहाल पुलिस द्वारा शव को मर्चुरी में रखवा कर आसपास के क्षेत्रों में जानकारी देकर पता लगा रही है। साथ ही किसी को अगर कोई जानकारी हो तो 9479192048 एवं 9755383004 पर सम्पर्क कर जानकारी देने की भी अपील की गई है।
कुम्हारी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
