अवैध शराब बेचते एक आरोपी गिरफ्तार,कुम्हारी पुलिस की कार्यवाही

विक्रम शाह @कुम्हारी। मुखबिर की सूचना पर देवभोग दुग्ध डेयरी उरला रोड के पास अवैध शराब बेचते हुए ग्राम कुगदा निवासी तामरज साहू पिता आजूराम साहू (50 वर्ष) को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक बोरी में रखे 52 पौव्वा देसी मसाला शराब कीमत 5720 एवं शराब बिक्री रकम 2000 रुपए नगद भी जप्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी पर आबकारी एक्ट 34(2) के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी पी डी चंद्रा सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *