वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया स्वामी आत्मानंद स्कूल कुम्हारी का निरीक्षण

कुम्हारी। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुम्हारी में बुधवार को वर्ल्ड बैंक दल का आगमन विद्यालय निरीक्षण के लिए हुआ | दल में 5 सदस्य शामिल थे जिन्होंने विद्यालय के अध्यापन कक्ष, पुस्तकालय, प्रयोगशाला एटीएल लेब, स्वच्छता बागवानी आदि का विधिवत निरीक्षण किया , जिसमें राज्य के अधिकारी एवं सेजस के प्रभारी भारद्वाज जी( उपसंचालक डीपीआई ), जिला शिक्षा अधिकारी अभय कुमार जयसवाल (डीइओ दुर्ग ), सहायक संचालक अमित घोष, नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर , एसएमडीसी के अध्यक्ष मनहरण यादव , महेश सोनकर पार्षद वार्ड क्रमांक 2, राम कुमार सोनी सांसद प्रतिनिधि, प्रेस क्लब कुम्हारी के अध्यक्ष विक्रम शाह ठाकुर भी निरीक्षण में शामिल थे ।

निरीक्षण के दौरान सभी सदस्यगण हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के बच्चों से मिले | अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षा के बच्चों से बातचीत करके उन्हें बहुत ही आनंद आया और वे बेहद प्रभावित हुए जिसकी उन्होंने प्रशंसा भी की साथ ही उच्चतर माध्यमिक कक्षा के बच्चों की सराहना की | निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्राचार्य श्रीमती लता रघुकुमार एवं समस्त शिक्षकों सहयोग रहा, जिसकी प्रशंसा वर्ल्ड बैंक दल के सदस्यों ने की वे विद्यालय के सभी गतिविधियों से प्रभावित एवं पूर्णतः संतुष्ट हुए | जाते हुए उन्होंने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *