राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए नगर की स्नेहा तिवारी का चयन पालिकाध्यक्ष ने दिया 5 हजार रुपए का सहयोग

विक्रम शाह@कुम्हारी। आगामी 14 अगस्त को केरल में होने वाले राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग में कुम्हारी की वार्ड क्रमांक 14 की कु. स्नेहा तिवारी का चयन हुआ है, नगर के लिए यह गौरव की बात है। इसपर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व चैतन्य बघेल ने खुशी जाहिर करते हुए स्थानीय नगरपालिकाध्यक्ष राजेश्वर सोनकर के माध्यम से स्नेहा को 5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की है। उक्त नगद राशि सोमवार को पालिकाध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने स्नेहा तिवारी को सौंपी। इस मौके पर वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद ओमनारायण वर्मा एवं कुम्हारी ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत भी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *