पाटन क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने आप ने एसडीएम पाटन को ज्ञापन सौपा

पाटन। आम आदमी पार्टी विधानसभा पाटन के पदाधिकारियों द्वारा पाटन क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को लेकर एसडीएम पाटन के नाम ज्ञापन सौंपा गया। आम आदमी पार्टी द्वारा चलाए गए ग्राम मोहल्ला अभियान के दौरान पालकों द्वारा स्कूलों में शिक्षकों की कमी की बात कही गई। जिस पर संज्ञान लेते हुए आम आदमी पार्टी विधानसभा पाटन के पदाधिकारियों 12 जुलाई दिन मंगलवार को एसडीएम के समक्ष शिक्षकों की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया । जिसमे इन गांव के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में शिक्षकों के विशेष आवश्यकता है जिसमें प्राथमिक शाला बटरेल, प्राथमिक शाला बासीन, माध्यमिक शाला भनसुली, माध्यमिक शाला बोरवाय, प्राथमिक शाला मोहभट्टा, अरमरीखुर्द, किकिरमेटा ,अकतई इन सभी स्कूलों में शिक्षकों की अति आवश्यकता है,ज्ञापन सुपुर्द के दौरान पार्टी के राज्य पर्यवेक्षक अमित हिरवानी, विस सचिव धनेश्वर मटियारा, विस संगठन मंत्री हिमांशु चन्द्राकर, नीलेश हरवंश, उमेश साहु, एवं मनीष वर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *