किड्स पैराडाइज स्कुल के रिशांत बघमार का चयन नवोदय विद्यालय में…

नवा रायपुर/ किड्स पैराडाईस स्कूल सेक्टर 27 नवा रायपुर के निजी स्कुल कक्षा पाँचवी में अध्ययनरत छात्र रिशांत बघमार पिता नरेश बघमार का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है!
विदित हो रिशांत बघमार शुरूआत से पढ़ाई लिखाई तथा पेंटिंग कलाकारी में विशेष रूचि रखने वाले लड़का है! नवोदय परीक्षा के लिए वह स्वयं घर में ही पढ़कर तैयारी किया ! ईस कार्य में रिशांत बघमार के माता पिता व गुरुजनों ने खूब सहयोग किया!
रिशांत बघमार का गृह ग्राम पाटन विकासखण्ड के मर्रा ग्राम है!
रिशांत बघमार के नवोदय विद्यालय के चयन होने पर पुरे शाला परिवार ने ख़ुशी व्यक्त किया है साथ ही रिशांत के उज्ज्वल भविष्य के कामना करते हुऐ बधाई प्रेषित किया है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *