विधायक रंजना साहू पहुचे बठेना के आत्मानंद स्कूल धमतरी में

राकेश कुमार साहू @ न्यूज़ 24कैरेट धमतरी। नवीन शाला बठेना में स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रारंभ होने पर वहां के अध्ययनरत बच्चे हमारा भविष्य है, बच्चों से उनका बचपन ना छीने, उसे उचित शिक्षा मिले और सभी का धर्म बनता है कि बच्चों से उनका बचपन न छीने। उन्हें स्कूल भेजा जाये। उन्हें उच्च शिक्षा दी जाए जिससे वह लिखना पढ़ना और हिसाब लगाना जान जाये। यह शिक्षा पूरी तरह से निशुल्क है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत ऐसा किया गया है। अपना भविष्य बनाने की तरफ उनका ध्यान होना चाहिए। नवीन शाला बठेना स्वामी आत्मानंद जहां पर ना ही बालिका शौचालय हैं, ना ही बच्चों के खेलने के लिए ना ही मैदान है, और ना ही छात्र छात्राओं कि बैठने की व्यवस्था, जहां कक्षाएं सिर्फ तीन है, और शासकीय प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला करके 150 से अधिक छात्र छात्राएं है, जिसकी यथास्थिति देखने स्वंय विधायक रंजना डीपेंद्र साहू पहुंचकर शाला प्रबंधन समिति एवं शिक्षकों से चर्चा किए ताकि बच्चों के भविष्य को देखते हुए उनके समस्या को निवारण करने के लिये सम्मलित हुई, और उचित व्यवस्था हो सके तो वाकई में हमारा देश तरक्की कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *