ईतवारी चीला तिहार एवं जनपद ट्राफी 2022 आयोजन के लिए बैठक सम्पन्न


उतई ।चीला तिहार जनपद ट्राफी कार्यक्रम के संबंध बैठक रखा गया था। जिसमे जनपद क्षेत्र क्रमांक 21 के पांच गांव पाऊवारा,कोकड़ी, कोड़िया,बोरीगारका, करगाडीह, से सरपंच ,सक्रिय महिला समूह ,जनप्रतिनिधि युवासाथी उपस्थित हुए। सभी के सर्व सहमति से 7 अगस्त 22 रविवार को सुबह 10 बजे से जनपद ट्राफी मनाने का निर्णय लिया गया व कार्यक्रम आयोजन सम्बन्धित चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया । आयोजन सिर्फ महिलाओं के लिए होगा , आयोजन में कबड्डी, कुर्सी दौड़, फुगड़ी, नारियल फेंक, फुग्गा फोड़, गेड़ी दौड़, गुड़ चीला सजाओ,छत्तीसगढ़ी व्यंजन सजाओ प्रतियोगिता होगा। आयोजन में सभी पांच गांवों से आने वाली महिलाओं के लिए अलग अलग रंग का डे्स कोड तय किया गया है, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहु केबिनेट मंत्री छ ग शासन को आमंत्रित किया जायेगा। आयोजन सभी गांव में पहले पंचायत स्तरीय रखा जायेगा और विजेताओं को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। बैठक में कार्यक्रम के संयोजक राकेश हिरवानी जनपद कृषि सभापति ,वामन साहू सरपंच(पाऊवारा) ,गूँजेश्वरी साहू (सरपंच बोरिगारका),घनश्याम साहू (सरपंच कारगाडीह),प्रमिला साहू(सरपंच कोकड़ी),भारत चंद्रकार प्रतिनिधि, विमल गजपाल, अरुण साहू,पुष्पा साहू,डोमिन साहू,राजेश साहू, दीपक यादव ,रोशन साहू,दुलरुवा सोंनबेर,रामेश्वरी साहू,ममता साहू,खुशबू साहू,सती बघेल,धनेश्वरी साहू,तारा साहू,विनय साहू (रोजगार सहायिका) दीपक साहु, आदित्य भरद्वाज,फलेंद्र कुमार,गिरीशचंद्र, शांतनु यादव,टुपेश ,मोहन लाल,किरण यादव,दीपक यादव,हरदेव साहू,हिरेन्द साहू, दिलीप साहू,लक्ष्मी यादव ,उग्रसेन,हीरालाल ,दिलेश्वर ,तोरण साहू,शिवकुमार ,कन्हैया यादव,सेवक निषाद,आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *