जितना बड़ा संघर्ष उतनी बड़ी सफलता मिलेगी : जनपद अध्यक्ष


देवरीबंगला / शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अछोली में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की अतिथि जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर थी। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर ने की। जनपद अध्यक्ष ने कहा कि विद्यार्थी जीवन त्याग, तपस्या एवं संघर्ष भरा है जितना बड़ा संघर्ष होगा उतनी बड़ी सफलता मिलेगी। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा संस्कार मिलने पर छात्रों का भविष्य संवरता है। उन्होंने बताया कि हमारी आदिकाल की संस्कृति रही है कि राजा महाराजाओं ने आश्रम में रहकर शिक्षा ग्रहण की थी। आज सरकार अनेक सुविधाएं दे रही है। उन्होंने हायर सेकेंडरी स्कूल में सांस्कृतिक मंच बनाने की घोषणा की। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, दुर्गा ठाकुर, छबीला सिन्हा, सरपंच कविता तिवारी, ढालसिंह ठाकुर, शाला प्रबंधन व विकास समिति के अध्यक्ष यादराम भंडारी, भरतलाल साहू, जानकी भंडारी, सुनीता ठाकुर, प्राचार्य आर एल तारम, विजय कुमार गांवरे, जयपाल सिन्हा, संकुल समन्वयक लीलेश्वर कुर्रे, प्रधानपाठक बी एल भंसारे, कमलेश कुमार तारम, हेमलाल साहू सहित संकुल के शिक्षक एवं एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे। छात्राओं को रेडक्रास किट प्रदान किया गया। नवप्रवेशी पहली, छठवीं तथा नवमी कक्षा के छात्र छात्राओं को मुंह मीठा कराकर पाठ्य पुस्तके प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *