छग में बारिस के सभी बूंदों को सहेजने का कार्य हो रहा है–प्रसून पांडेय

केंद्र के जॉइंट सेक्रेटरी ने पाटन के जल सरक्षण के कार्यों को देखा

पाटन–छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा प्रोजेक्ट का अध्ययन करने भारत सरकार में पदस्थ ज्वाइंट सेक्रेटरी (न्यास विभाग )प्रकाश प्रसून पांडेय ने पाटन ब्लाक के विभिन्न गावो में जल संशाधन विभाग से बन रहे बांधो व नालो में बन रहे स्टॉप डेम का मुयायना किया साथ ही पँचायत विभाग से बन रहे चेक डेम, नए तालाब निर्माण व पुराने तालाबो का गहरीकरण कार्य का अवलोकन किया जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता सुरेश पांडेय ने अध्ययन दल में आये अधिकारियों को बताया कि छत्तीसगढ़ की सरकार जल सरंक्षण के लिए अभी लगातार कार्य कर रही है सभी पुराने बांधो को गहरीकरण किया जा रहा है साथ ही नदी नालो में जगह जगह स्टॉप डेम चेक डेम बनाकर बारिश की हर बून्द को सहेजने का कार्य किया जा रहा है इससे किसानों को फसल की सिंचाई में लाभ मिलेगा साथ ही जमीनी जल स्तर में सुधार होगा बेलोदी बांध, दरबार मोखली डायवर्शन दरबार मोखली नाले में बन रहे स्टॉपडेम को दिखाते हुए बताया कि अब गहरीकरण होने से जल भराव बढेगा जिससे पहले की तुलना में अब किसानो को ज्यादा लाभ मिलेगा अध्ययन दल के साथ उपस्थित जनपद पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी मुकेश कोठारी ने छाटा व कुर्मिगुंडरा में मनरेगा से बन रहे चेक डेम व तालाब गहरीकरण कार्यो को दिखाते हुए बताया कि पाटन ब्लाक के ज्यादातर गाव ड्राई जोन है पानी की दिक्कत होने से किसानी पिछड़ जाती है अब पाटन बलाक के अंतर्गत आने वाले सभी नदी नालों में स्टॉप डेम व चेक डेम निर्माण के अलावा तालाबो का गहरीकरण किया जा रहा है निश्चित रूप से जल भराव अधिक होने से लाभ मिलेगा कुर्मिगुंडरा में लगे 20 एकड़ के फलोद्यान को देखने पहुचे अधिकारियों ने सरपंच पार्वती आडिल के इस कार्य की काफी तारीफ करते हुए कहा कि ये नर्सरी आगे आने वाले समय मे आक्सीजोन के साथ साथ पँचायत के आय का जरिया बनेगा साथ ही यहां के लोगो को बारोह माह रोजगार उपलब्ध होगा ज्वाइंट सेक्रेटरी न्यास विभाग जल सक्ति अभियान के तहत पाटन ब्लाक पहुचे प्रकाश प्रसून पांडेय ने पाटन ब्लाक में जल सरकच्छन की दिशा में चल रहे कार्यो की तारीफ करते हुए कहा कि यहां बारिश की हर एक बूंद को सहेजने का कार्य चल रहा है बांध तालाब गहरीकरण के अलावा नालो में चेक डेम स्टॉप डेम सोक पिट रिचार्ज पिट निर्माण से सिचाई के साथ साथ जमीनी जल स्तर बढेगा औऱ लोगो को इसका लाभ मिलेगा भविष्य में इसका लाभ दिखेगा सरपंच पार्वती आडिल ने जल संसाधन कार्यपालन अभियंता सुरेश पांडेय से दरबार मोखली नाला में एक और बड़ा स्टॉप डेम की मांग की साथ ही लक्ष्मीसागर तालाब में पानी निकासी के लिए पुलिया निर्माण की मांग रखी जिस पर सहमति ब्यक्त किया अध्ययन दल के साथ अतिरिक्त सीईओ श्री ध्रुव , एससीओ पाटन जागेस्वर प्रसाद गौर कार्यक्रम अधिकारी डालिमलता नाग, इंजीनियर गिरीस नारंग के अलावा उपसरपंच हुला राम वर्मा ,युगल किशोर आडिल, मनी वर्मा, दिलीप ठाकुर ,बीरेंद्र पटेल, गौतम ठाकुर सुमेस्वर साहू के अलावा मनरेगा मजदूर कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *