ज़िला साहू संघ दुर्ग के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

दुर्ग। जिला साहू संघ दुर्ग के नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एवम् वार्षिक आमसभा का आयोजन आज गायत्री पैलेस चिखली, धमधा रोड दुर्ग में आयोजित किया गया। जिला साहू संघ दुर्ग का त्रैवार्षिक आम चुनाव 12 जून को संपन्न हुआ था जिसमें नंदलाल साहू अध्यक्ष, कृष्णा प्रसाद साहू उपाध्यक्ष एवं श्रीमती दिव्या कलिहारी महिला उपाध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन हुआ था।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य, टहल साहू अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ रायपुर के अध्यक्षता एवं ताम्रध्वज साहू गृह मंत्री के विशेष आतिथ्य तथा श्रीमती रमशिला साहू, पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन दीपक ताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन,जागेश्वर साहू पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन,डॉ. दयाराम साहू पूर्व विधायक,खिलावन साहू उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ रायपुर,रमेश साहू सलाहकार प्रदेश साहू संघ रायपुर के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल साहू में पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलवाया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपने कार्यकारणी का विस्तार किया। एवं अपने 3 साल के कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा साहू समाज संगठित,अनुशासित और दानवीर समाज के नाम से जाना जाता है।साहू समाज का ग्रामीण अर्थव्यस्था में महत्वपूर्ण योगदान है। दुर्ग में छत्तीसगढ़िया समाज मे सबसे पहला सामाजिक भवन साहू समाज का बना था। श्री बघेल ने धर्मान्तरण विभिन्न समाज में किस वहज से हो रही है इस दिशा में हम सभी को चिंतन करने की बात कहा। प्रदेश में जबरन धर्मान्तरण करवाने वालो के ऊपर सख्त कार्रवाई किया जा रहा है। जिला साहू संघ दुर्ग के सामाजिक भवन के लिये शीध्र राशि स्वीकृति दिये जाने का आश्वाशन दिया।
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सामाजिक पदाधिकारियों को फ्री एडवाइजर और चुगली करने वालों से सावधान होकर काम करने की सलाह दिया। समाज को आगे बढ़ाने के लिये सभी का सहयोग एवं रूढ़िवादी परंपरा को दूर करने की बात कहा।
प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल साहू ने समाज मे न्याय प्रणाली में संसोधन करने की आवश्यकता की बात कही। साथ ही ग्रामीण इकाई की बैठकों में महिलाओं की भागीदारी सुनिष्चित करने का सलाह दिया एवं समाज को एकसूत्र में करने सामाजिक पदयात्रा करने की बात कही।
हस्तशिल्प बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दीपक साहू ने दुर्ग जिला साहू संघ हमेशा समाज में सुधार लाने की दिशा में काम करते आ रहे है। फिजूल ख़र्जी के खिलाफ आदर्श विवाह की शुरुवात भी साहू समाज ने किया है। श्री साहू ने कहा कि 2023 में एक बार फिर से 13 विधायक चुनकर भेजे तभी हमारी खोई हुई सम्मान वापस होगा।
पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीमती रमशीला साहू ने कहा पाटन क्षेत्र में कई लोग प्रतिभाशाली है जो शासन एवं समाज मे अपनी सेवा प्रदान कर रहे है। सामाजिक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। साहू समाज की संगठन से सीख लेते हुए अन्य समाज भी अपनी सामाजिक संगठन को मजबूत कर रहे है।
मौके पर प्रमुख रूप से निवर्तमान अध्यक्ष राजेश साहू,यतीश साहू,पाटन तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू, मंजू साहू, खेमलाल साहू, पूसउ राम साहू, श्यामलाल साहू, पोषण साहू,धनराज साहू, महेंद्र साहू, दिलीप साहू, किशन हिरवानी, डॉ सुरेश साहू, हरिशंकर साहू, कौशल बनपेला,डॉ गुलाब साहू,सरिता साहू,देवनारायण साहू,गंगादीन साहू,लालजी साहू,टेस राम साहू,मनीष साहू,कल्याण साहू, अर्जुन साहू, उषा साहू, सुखदेव साहू, रामनारायण साहू, यशवंत साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *