केंद्रीय विद्यालय प्रगतिशील शिक्षक संघ का अधिवेशन

  • केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक समाज के लिए आदर्श: विजय बघेल

दुर्ग। केंद्रीय विद्यालय प्रगतिशील शिक्षक संघ रायपुर संभाग का अधिवेशन केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में संपन्न हुआ। अधिवेशन के प्रारंभ में माननीय सांसद श्री विजय बघेल ने सरस्वती प्रतिमा को पुष्प चढ़ाकर दीप प्रज्वलन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अजय आर्य ने किया। शैलेंद्र गिरी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। केंद्रीय विद्यालय प्रगतिशील शिक्षक संघ के राष्ट्रीय महासचिव प्रियव्रत छिकारा ने शिक्षकों की समस्याएं सांसद महोदय के सामने रखी। सांसद विजय बघेल ने कहा केंद्रीय विद्यालय कर्मचारियों की पेंशन तथा केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं को वे मानसून सत्र में संसद के पटल पर रखेंगे। उन्होंने कहा केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक समय बद्ध तरीके से समर्पण भाव से समाज के लिए कार्य कर रहे हैं। इसीलिए केंद्रीय विद्यालय एक श्रेष्ठ संस्था है।


पर्यवेक्षक श्रीमती ग्लोरिया मिंज प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय दुर्ग ने कहा अच्छा शिक्षक वही है जो अपने विद्यार्थियों के लिए समर्पित और हमेशा उपलब्ध रहे। लीडर को सामान्य व्यक्ति से अधिक कार्य करना चाहिए।उल्लेखनीय है कि केंद्रीय विद्यालय रायपुर संभाग में 38 केंद्रीय विद्यालय हैं। केंद्रीय विद्यालयों से आये प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम में रवि यादव संदीप भीम सिंह आशुतोष सिंह रागिनी गुरव रमा भट्टाचार्य एमके भरद्वाज वीर भरद्वाज आर चौहान एस के मिरी, डीआर साहू दिनेश ठाकुर जी पी पांडे नीता चौरसिया, एसके वर्मा आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम में चरोदा भिलाई दुर्ग डूंगरगढ़ बैकुंठपुर मनेंद्र गढ़, चिरमिरी रायपुर आदि के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *