रानीतराई. रानीतराई में संचालित दीपक सर क्लासेज से 4 बच्चों ने नवोदय विद्यालय में 6 वीं में प्रवेश के लिए एग्जाम दिया था जिसमे से तीन बच्चों का चयन हुआ है। जिसमे से ओजश धुरंधर पिता जितेंद्र धुरंधर, रोशन सोनी पिता शरद सोनी , निधि साहू पिता ललित साहू का चयन हुआ है | ज्ञातव्य हो कि यह क्लासेज पिछले दो वर्षों से दीपक सोनकर के द्वारा संचालित हो रहा है जिसमे लगातार नवोदय में विद्यार्थियों का चयन हो रहा है।ग्रामीण अंचल में इस तरह के कोचिंग मिलने व इसमें सफलता पाने से अंचलवासी काफी खुश है रानीतराई सरपंच निर्मल जैन , पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष धनराज साहू ने कहा की रानीतराई में इस कोचिंग सेंटर के खुलने से दीपक सर के मार्गदर्शन में विगत दो वर्षो से नवोदय विद्यालय में प्रवेश करने में सफलता मिल रही है जिससे पालक वा बालक दोनो में काफी उत्साह है ।
रानीतराई के तीन बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय में
