रोशन सिंह@उतई ।शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरडीह में छात्र संघ का गठन निर्वाचन प्रक्रिया के साथ सम्पन्न हुआ । छात्र संघ चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी जी.एल. चेलक प्र.पा., सहायक रिटर्निंग अधिकारी पोषण मारकंडे व सुरेखा मंडावी, जोनल अधिकारी ममता सिन्हा, ज्योति देवांगन और जागृति मारकंडे शिक्षकगण थे । छात्र संघ चुनाव में शाला नायक पद के लिए दो प्रत्याशी भूपेन्द्र कुमार व सत्यम चंदेल तथा शाला नायिका पद के लिए दो प्रत्याशी कु. मेघा बघेल व कु. उमेश्वरी यादव के बीच पूरी निर्वाचन प्रक्रिया अपनाते हुए चुनाव कराया गया । सहायक रिटर्निंग अधिकारी व शिक्षक पोषण मारकंडे ने सभी बच्चों को निर्वाचन प्रक्रिया जैसे प्रत्याशी नामांकन, मतदान दल गठन, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी, मतदान सामग्री, बूथ, वोटिंग प्रक्रिया, मतगणना एवं परिणाम की घोषणा के बारे में विस्तृत जानकारी दी । छात्र संघ चुनाव में पीठासीन अधिकारी आदर्श कुमार ने मतदान प्रारंभ की घोषणा किया, मतदान अधिकारी क्रमांक 1 कु. जागृति यादव ने सभी का नाम पुकारा, मतदान अधिकारी क्रमांक 2 कु. रिया कोसरे ने 2-2 मतपत्र दिया, मतदान अधिकारी क्रमांक 3 वाक्यांश चेलक ने सभी के बायें हाथ की तर्जनी में स्याही लगाया तथा मतदान अधिकारी क्रमांक 4 गगन धनकर ने मतपेटी का प्रभार संभाला । उपस्थित सभी बच्चों ने क्रमबद्ध अपनी पसंदीदा प्रत्याशी को वोट दिए । प्रत्याशियों की उपस्थिति में मतगणना अधिकारी कु. जागृति यादव, आदर्श, रिया कोसरे एवं वाक्यांश चेलक ने सभी वोटों की गिनती किया, जिसमें भूपेन्द्र यादव को 70 वोट, सत्यम चंदेल को 56 वोट, कु. मेघा बघेल को 68 वोट, कु. उमेश्वरी यादव को 54 वोट मिला तथा 4 वोट अवैध हुए । इस प्रकार शाला नायक भूपेन्द्र यादव ने 14 मतों एवं शाला नायिका कु. मेघा बघेल ने 14 मतों के अंतर से जीत हासिल किया । कक्षा नायक 6वीं भावेश कुमार कुर्रे, 7वीं मयंक कुमार व 8वीं ढालेश कुमार और कक्षा नायिका 6वीं कु. जेसिका बंजारे, 7वीं कु. रिया व 8वीं कु. आविशा गायकवाड़ निर्विरोध रुप से चुने गए । अंत में रिटर्निंग अधिकारी व प्रधान पाठक जी.एल.चेलक ने विजयी शाला नायक भूपेन्द्र यादव व शाला नायिका कु. मेघा बघेल के नाम की घोषणा करते हुए सभी को बधाई दिए । इस छात्र संघ निर्वाचन प्रक्रिया की गतिविधि में सभी शिक्षक व बच्चों ने भाग लिया ।
शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरडीह में हुआ छात्र संघ चुनाव
