दूर्ग। जिला साहू संघ दुर्ग के नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एवम् वार्षिक आमसभा 10 जुलाई 2022 दिन रविवार को गायत्री पैलेस चिखली, धमधा रोड दुर्ग में सुबह 11:00 बजे संपन्न होगी।
गौरतलब हो कि जिला साहू संघ दुर्ग का त्रैवार्षिक आम चुनाव 12 जून को संपन्न हुआ जिसमें नंदलाल साहू अध्यक्ष, कृष्णा प्रसाद साहू उपाध्यक्ष एवं श्रीमती दिव्या कलिहारी महिला उपाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए जिनका शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य मान टहल साहू अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ रायपुर के अध्यक्षता एवं ताम्रध्वज साहू मंत्री गृह जेल लोक निर्माण धर्म एवं पर्यटन विभाग छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख आतिथ्य तथा श्रीमती रमशिला साहू, पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन दीपक ताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन,जागेश्वर साहू पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन,डॉ. दयाराम साहू पूर्व विधायक,लखन साहू महामंत्री प्रदेश साहू संघ रायपुर,खिलावन साहू उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ रायपुर,रमेश साहू सलाहकार प्रदेश साहू संघ रायपुर के विशेष आतिथ्य में संपन्न होगी।शपथ ग्रहण समारोह को सफल बनाने निवर्तमान अध्यक्ष राजेश साहू एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष नंदलाल साहू ने सभी स्वजातीय बंधुओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
