कांकेर। सामाजिक ब्यवस्था, जनता का मुद्दों,शिक्षा ,अस्पताल ,रोजगार जैसे ब्यवस्था,किसानों की आवाज बनकर लगातार संघर्ष करने वाला “छत्तीसगढ़ पिछडा वर्ग कल्याण संघ” ने शिक्षा ब्यवस्था को सुदृढ़ बनवाने के पक्ष में सभी जिले,ब्लाकों में अंग्रेजी माध्यम से महाविद्यालय खोलने के लिये मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को ज्ञापन व सुझाव दिया था। जिस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा सुनवाई कर पूरा किया गया।
इसके लिये संघ के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने समस्त संगठन साथियों व कार्यकर्ताओं को श्रेय देकर कहा कि यह संगठन की ताकत का नतीजा है निश्चित ही बड़े मुद्दों पर भी संगठन की जीत हुई।

