उतई।-कुसुम देवी विद्यालय डुन्डेरा में शुक्रवार को हर्सोल्लास के साथ शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। नगर निगम रिसाली,भिलाई के पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे,वार्ड 35 पार्षद खिलेंद्र चंद्राकर,विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू,चेतन साहू,तेजराम सोनवानी के आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर उत्कृष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुस्तक-कापी वितरित किए गए। शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में कुसुम देवी विद्यालय के संचालक पोषण क्षत्री भी विशेष रूप से शामिल हुए।इस दौरान वक्ताओं ने नवप्रवेशी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चे खूब मन लगाकर पढ़े। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में हिस्सा ले और अपने शाला व परिवार का नाम रौशन करे।इस दौरान पोषण क्षत्रीय,प्रधान पाठिका जयश्री देवांगन,भान शर्मा,गंगा साहू,चित्रेखा साहू,अंजनी साहू,सहित पालक गण उपस्थित थे।
कुसुम देवी विद्यालय में मनाया गया प्रवेश उत्सव,प्रथम श्रेणी वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित
