उतई। दुर्ग विकासखंड स्तरीय स्कूली टेनिस बाल क्रिकेट बालक वर्ग 14,17,व 19 वर्ष का चयन स्पर्धा शा उ मा वि मतवारी के खेल मैदान में 7 जुलाई को समपन्न हुआ।विभिन्न स्कूलों के लगभग 300 विद्यार्थियों ने इस चयन स्पर्धा में अपना जौहर दिखाते हुए सशक्त दावेदारी पेश किया।विकासखंड स्तर पर चयनकर्ता के रुप में अशोक कुमार रिगरी पीटीआई मतवारी, सुनील डडसेना पीटीआई कोड़िया, टुम्मन देवांगन पीटीआई उमरपोटी, नागेश्वर राव पीटीआई तकिया पारा उपस्थित रहे।चयनित बच्चे जिला स्तर पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।इस अवसर पर शा उ मा वि मतवारी के प्राचार्य बी के गांन सर ने जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि बच्चों को मोबाइल से दूर रहकर खेलों में समय देना चाहिए।मतवारी की सरपंच केशरी साहू ने बच्चों के सुंदर भविष्य की कामना करते हुए उन्हें और अधिक मेहनत करने की बात कही।
विकासखण्ड स्तरीय टेनिस बाल चयन स्पर्धा में दुर्ग ब्लॉक के 300 छात्र शामिल हुए
