उतई।ग्राम पंचायत करगाडीह में वन होम वन ट्री कार्यक्रम के तहत पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा मुक्ति धाम में अमरुद, नींबू, आम,कटहल व नीम के पेड़ का लगा गया।मुक्तिधाम व गौठान मिलाकर लगभग 200 पेड़ लगाया जायेगा।इस अवसर पर सरपंच घनश्याम गजपाल ने कहा कि घर व जहाँ पर पेड़ लगाने लायक स्थान हो उन स्थानों पर पेड़ तो लगाना ही चाहिये पर हमारे खेत हमारे अदूरदर्शिता के कारण पेड़ो से खाली हो रहे है।खेत ही हमारे जंगल है इसलिये उन्होंने किसानों से अपने खेत के मेड़ो में पेड़ लगाने की अपील किया।इस अवसर पर सरपंच घनश्याम गजपाल,उपसरपंच संतोष सोनवानी, सचिव राजेश्वरी यादव,पंचगण मनीष सोनवानी,घनश्याम साहू,गीता पाटिल,संगीता बंधे व जामवन्त गजपाल सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।
खेत ही हमारे जंगल है, किसान खेत के मेड़ो में भी पेड़ लगाए – घनश्याम गजपाल
