प्रकृति में हरियाली होगी तो जीवन भी सुंदर होगा-खेमीन साहू

पाटन। जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत सेलूद में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम वन होम वन ट्री अभियान के तहत शासकीय औषधालय एवं उपस्वास्थ्य केंद्र में बादाम, आम, जामुन, जाम, बोहार, नीबू, कटहल के पौधे रोपे गए l ग्राम पंचायत सेलूद के सरपंच ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रकृति की सुंदरता और पर्यावरण को हरा भरा बनाये रखने के लिए मानव जीवन की स्वास्थ्य को ऊर्जा प्राप्ति करने हेतु पेड़ पौधे लगाना बहुत आवश्यक है l धरती माता की सच्ची सेवा करनी है तो अपने जीवन मे पेड़ पौधे का रोपण करते रहे l प्रकृति में हरियाली होगी तो जीवन भी सुंदर होगा l धरती बंजर हुई तो जीवन नरक हो जाएगा l पौधे की देखरेख अपनी बच्चे की तरह करे l आजकल मनुष्य के द्वारा चंद रुपियो के लालच में रोज हरे भरे वृक्षों की कटाई करते है l जो कि अनजाने में ही हम अपने जीवन को अंधकार मय बना रहे है l लोगो से निवेदन है कि अपने पूर्वजों के नाम से अपने खेत खलिहान में, नदी तालाब के पार में या किसी चिन्हाकित शासकीय भूमि पर वृक्षारोपण जरूर करे l इस अवसर पर ग्राम पंचायत सेलूद के सरपंच श्रीमति खेमिन साहू, औषधालय प्रमुख डॉ भावना पाल जी, डॉ जॉयसी, डॉ प्रीति वर्मा, अखिलेश साहू, अर्जुन ठाकुर, प्रधान पाठक मिलिन्द्र चंद्रा जी, श्रीमति रामेश्वरी बघेल, श्रीमती शारदा वर्मा, श्रीमती तीजिया साहू, गजानंद साहू, जीवनलाल साहू, ग्वालिन बाई, जोहन लाल मंडावी, सोहदरा देवांगन एवं कुलेश्वर यादव उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *