अगर करना हो पुण्य का काम, देरी न करिये कीजिये रक्तदान

रोशन सिंह@उतई।नेहरू युवा केन्द्र संगठन, रायपुर छ.ग. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 121वीं जंयती के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जिलों में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य प्रत्येक जिलों में गंभीर बीमारियों से पीड़ित एवं आपदाकाल में हुई रक्त की कमी को पूरा करना है। साथ ही प्रदेश के युवाओं को रक्तदान करने के प्रति जागरूक करना है।
इसी क्रम में दिनाँक 6 जुलाई 2022 दिन बुधवार को जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग एवं रक्तदान शिविर नोडल अधिकारी नितिन शर्मा जी के निर्देशन में आशीर्वाद ब्लड बैंक के सहयोग से नेहरू युवा केंद्र, दुर्ग कार्यालय में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्र से जुड़े सभी युवा मंडल, महिला मंडलो की भूमिका महत्वपूर्ण रही। सभी रक्तदाताओं को छाता एवं मेडल प्रदान कर उनका सम्मान किया गया साथ ही सभी रक्तदाताओं हेतु स्वल्पाहार एवं तरल पेय पदार्थों की व्यवस्था की गई। विशाल रक्तदान शिविर में 35 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीर्वाद ब्लड बैंक के हरीश साहू (प्रभारी, ब्लड बैंक), भुनेश्वर देवाँगन, धर्मेंद्र साहू, शुभांगी वर्मा, स्वास्तिका, त्रिशाल ठाकुर के अलावा गौरव शर्मा (अधिवक्ता एवं समाजसेवी) का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र, दुर्ग से संबंधित कर्मवीर युवा संगठन कातरो, युवा शक्ति संगठन बोरसी, सर्जना युवा समिति तिरगा, नव युवा मित्र मण्डल धमना, जीविका यूथ क्लब बोरसी, नवकेतन युवा मण्डल बोरीगारका, शौर्य युवा संगठन, कोड़िया के अलावा आशीष (एमटीएस), ढालसिंह, यादवेंद्र, वी.पी. आनंद राव, आकांक्षा, दिलीप (राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक), अज्जू का भी योगदान रहा। उपरोक्त जानकारी आरती मिश्रा (लेखा एवं कार्यक्रम सहायक, नेहरू युवा केंद्र, दुर्ग) ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *