विक्रम शाह@कुम्हारी। मंगलवार को श्री रावतपुरा सरकार संस्थान कुम्हारी में श्री श्री रविशंकर महाराज (रावतपुरा सरकार जी) इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा के सांसद श्री विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डा. अरूणा पलटा एवं श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डा. जे. के उपाध्याय शामिल हुए। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं महाराज श्री गुरू वंदना एवं दीप प्रज्वलन से किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए सांसद श्री विजय बघेल ने महाराज श्री के जन्मोत्सव पर शुभकामनांए देते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि इस अवसर पर आज यहां उपस्थित होकर मुझे अत्यंत आन्नद की अनुभूति हो रही हैं। उन्होने इस अवसर पर विधार्थियों को जीवन में मानवीय मूल्यों, संस्कारों के साथ नई तकनीक को अपनाते हुए आगे बढने की प्रेरणा दी । विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डा. अरूणा पलटा ने महाराज श्री को शुभकामनाएं देते हुए संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि यह संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में एक मिशाल एवं बहुआयामी शैक्षिक प्रणाली का एक समूह बन चुका है, जिसमें स्कूली शिक्षा से लेकर स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पी. एच. डी. के सभी पहलू शामिल है। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अभी आप सबके पास भरपूर समय है कि आप लोग अपने भविष्य की नींव रकेह सकते हैं। अधिक से अधिक समय पढ़ाई को दें मोबाइल और सोशल मीडिया से जितनी दूरी बना सकें बनाएं और अपने भविष्य की योजनाओं और एकाग्र हों तभी आप सफल हो पाएंगे।

इस अवसर पर श्री रावतपुरा सरकार महाराज के जीवन पर चित्र प्रदर्शनी एवं संस्था के विगत बीस वर्षो की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। समस्त अतिथियों , निदेशक , प्रचार्या, शिक्षक गणों एवं छात्र छात्राओं द्वारा वृक्षारोपन कर एवं एक लाख दीप प्रज्जवलन किया गया।
इस अवसर पर शिक्षा संकाय द्वारा सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया , फार्मेसी संकाय द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डा. छाया सिंगौर , डा. अवधोश प्रसाद , डा.अंकिता एवं अमृत सुपरस्पेस्यालिटी हास्पीटल का सहयोग उल्लेखनीय रहा। इस अवसर पर एलेबिक फार्मा , कंसर्न फार्मा , एरिस फार्मा कंपनीयो द्वारा निःशुल्क दवाईयो का वितरण किया गया।

नर्सिग संकाय की ओर से राज्य स्तरीय मॉडल प्रदर्शनी एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया राज्य स्तरीय मॉडल प्रदर्शनी में श्री बालाजी कालेज आफ नर्सिग , जगतगुरू शंकराचार्य कालेज आफ नर्सिग , मैत्री कालेज आॅफ नर्सिग अंजोरा और श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीयूट आफ कालेज धनेली के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। रक्तदान शिविर में 100 से भी अधिक लोगों ने रक्तदान किया जिसमें अतिथि के रूप में डा. हंसा
