झीट में हुआ ब्लाक स्तरीय खो खो स्पर्धा (चयन ) का आयोजन उद्घाटन समारोह में शामिल हुए जनपद सदस्य अंशु रजक

पाटन• ब्लाक स्तरिय ख़ो खो खेल का आयोजन झीट मे हुआ जिसमें में पाटन ब्लाक के विभिन्न स्कूल झीट , पाटन, सावनी, पहनदा की टीमो ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया इस प्रतियोगिता में मिनी वर्ग़, जुनीयर वर्ग, सिनियर वर्ग, के लगभग 100-150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता में पाटन ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे मिनी वर्ग़ का पहला मैच झीट विरूद्ध पाहंदा के बीच हुआ जिसके झीट की टीम ने एक तरफ़ा जीत दर्ज की वही बालिका वर्ग में झीट विरूद्ध सावनी के मध्य हुआ इसमें भी झीट की टीम ने मैच जीत लिया !

इस प्रतियोगिता समारोह के मुख्य मुख्य अतिथि के रूप अंशु रजक जनपद सदस्य थे जिन्होंने इस खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और श्री रजक ने उद्बोधन में कहा की खेल हमारे जीवन को अनुशासित करता है खेल हमें जीने की पद्धति भी सिखाता है सामाजिक विकास के लिए खेल जरूरी है जीवन में अनुशासन का होना अनिवार्य है और खेल हमें अनुशासन सिखाते है इसलिए हमें खेलो में भाग अवश्य लेना चाहिए खेलों में भाग लेने से जहाँ शरीर तंदुरुस्त रहता है वही दिमाक में भी ताजगी बनी रहती है श्री रजक ने कहा की शरीर के विकास के लिए खेल आवश्यक है खेल हमेशा खेलना चाहिए खेल में हार और जीत के दो पहलू है हार से कभी निराश नहीं होना चाहिये अंत में श्री रजक जी ने खिलाड़ियों का आरती कर और गुलाल लगा कर बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित किया !

विशेष अतिथि के रूप में श्री मति भारती दूबे प्राचार्य शास . उच्चतर माध्य शाला स्कूल झीट श्री छत्तर राम ठाकुर प्रधान पाठक झीट स्कूल , विभिन स्कूलों से आये व्याम शिक्षक (पी टी आई )ललित साहू पाटन, टिकेश साहू तार्रा, नरेश कुमार साहू तर्री घाट, सनत साहू धौरा भाठा,मुख्य रूप से उपस्थित थे..!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *