जनसंख्या नियंत्रण के लिये स्वास्थ्य विभाग चला रहा जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा

पाटन। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 27 जून से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा 2 चरणों मे चलाया जा रहा है ।प्रतिवर्ष यह पखवाड़ा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य भारत मे बढ़ते हुए जनसंख्या को स्थायी तथा अस्थायी साधनों के उपयोग को बढ़ावा देकर जनसंख्या नियंत्रण करना है क्योंकि भारत देश मे बढ़ती हुई जनसंख्या एक गम्भीर समस्या है । इसी के तहत पाटन ब्लॉक में भी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे पी मेश्राम के निर्देशानुसार तथा खंड चिकित्सा अधिकारी पाटन डॉ आशीष शर्मा ,बीईटीओ चंद्रकांता साहू के मार्गदर्शन में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है ।जिसके पहले चरण में लक्ष्य दंपति से सम्पर्क कर उन्हें परिवार नियोजन के स्थायी तथा अस्थायी साधनों के बारे जानकारी देकर साधन अपनाने के लिए प्रेरित करना है तथा दूसरे चरण में स्थायी साधनों के हितग्राहियों को महिला नसबंदी व पुरुष नसबंदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाना है। इसी तारतम्य में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर फेकारी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर आरएचओ बसंत कुमार साहू व मधु साहू ने उपस्थित लक्ष्य दंपतियों को जनसंख्या नियंत्रण से समाज को होने वाले शारीरिक,सामाजिक,आर्थिक फायदों के बारे में बताया साथ ही दंपती को उनकी जरूरत के हिसाब से परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों के प्रयोग को बढ़ाने के लिए कापर टी ,माला एन , छाया गोली,अंतरा इंजेक्शन ,निरोध व अन्य साधनों की जानकारी दिया गया साथ ही बताया गया कि स्थायी साधन अपनाने वाली हितग्राही को शासन द्वारा प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से हितग्राही के बैंक खाते में स्थानांतरित किया जाता है । इस अवसर पर मितानीन हेमपुष्पा साहू,पंच बाई यादव ,देवला ठाकुर,सरिता, रामदुलारी, हिरमोतीन ,ममता ,मेहतरीन व दंपति उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *