तहसील साहू संघ भिलाई चरोदा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष ने शपथ ग्रहण करवाया

भिलाई। तहसील साहू संघ भिलाई चरोदा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 3 जुलाई को साहू भवन उमदा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूद्र कुमार मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, अध्यक्षता प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल साहू, विशेष अतिथि पूर्व मंत्री श्रीमती रामशिला साहू,पूर्व हस्तसिल्पबोर्ड के अध्यक्ष दीपक ताराचंदसाहू सहित अन्य अतिथियों के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रभूषण साहू, उपाध्यक्ष मिलाप साहू व महिला उपाध्यक्ष श्रीमती रीना साहू व उनकी टीम को प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू के द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया। साथ ही साथ भिलाई 3 परीक्षेत्र के अध्यक्ष अंगद साहू व चरोदा परीक्षेत्र अध्यक्ष विनोद साहू की टीमों को भी शपथ ग्रहण कराया गया।

अवसर पर मंत्री रूद्र कुमार के द्वारा साहू समाज को सामाजिक भवन के लिये 20 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान किया गया। मौके पर प्रमुख रूप से दुर्ग जिलाध्यक्ष नंदलाल साहू,प्रदेश महामंत्री लखनलाल साहू, तुलसी साहू, तारकेश्वरी साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू, प्रदेश के सलाहकार रमेश कुमार साहू, पूर्व महामंत्री प्रेम लाल साहू, पाटन तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू, खेमलाल साहू, गंगादीन साहू, किशन हिरवानी, रामकुमार साहू, प्रदेश युवा के पदाधिकारी सूरज साहू, सरिता साहू,देवनारायण साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *