असामाजिक तत्वों से परेशान दुर्गा नगर रहवसियो ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपा

पाटन– अमलेश्वर के दुर्गा नगर में असमाजिक तत्वों के जमावाड़ा को लेकर जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज मोनू साहू के नेतृत्व में दुर्गा नगर विकास समिति के सदस्यों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपा
थाना प्रभारी को दिए ज्ञापन में बताया गया है कि दुर्गा नगर में अनेक असमाजिक तत्व शराब,जुवा गांजा जैसे नशा का सेवन कर आपराधिक कृत्य का अंजाम देते है जिससे वँहा जे सभ्य नागरिक परेशान रहते है दुर्गा नगर के रहवासी ने बताया कि पुलिस प्रशासन के ढीले रवैये के एवँ नियमित गस्त के अभाव में असमाजिक तत्वों के हौसले बुलंद है ज्ञापन सौपने वालो में नेतराम चंद्राकर, रामभाऊ फड़ताड़े, राहुल साहू,देव पाटकर जयप्रकाश पटेल, किशोर जंघेल, नरेंद्र यदु, मनोहर साहू, प्रफुल शर्मा, बब्बू ठाकुर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *