महासमुंद ब्लॉक के ग्राम पंचायत परसदा में पीडीएस में बड़ा गड़बड़झाला,कार्ड में एंट्री लेकिन हितग्राहियों को नही मिल पाया प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का 5 किलो अतिरिक्त चांवल,सेल्समैन की डिग्री पृथ्वी से बाहर की, सेल्समैन की एलियन साथ पढ़ाई ,कार्ड में लिखावट देखकर आप भी रह जायेंगे हैरान…..

परमेश्वर कुमार साहू @ब्यूरो रिपोर्ट महासमुन्द। महासमुंद जिले में पीडीएस जैसी शासन की महत्वपूर्ण योजना में जमकर लापरवाही बरती जा रही है। मॉनिटरिंग के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के संरक्षण में गरीबों के हक में डांका डालने का खेल खूब चल रहा है।जिसके चलते हितग्राहियों को शासन की योजना का पूरा लाभ नही मिल पा रहा है।

महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत परसदा(खट्टी) के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का 5 किलो अतिरिक्त चांवल नही मिल पाया है।लेकिन यहा पदस्थ सेल्समैन हेमराज साहू द्वारा गरीबों के हक में डांका डालकर और योजना में कटौती कर हितग्राहियों को योजना का चांवल ही नही दिए और बकायदा राशन कार्ड में एंट्री भी कर दिए।इस मामले को लेकर जब ग्राम पंचायत परसदा के आश्रित ग्राम जिवतरा में पड़ताल किया गया और ग्रामीणों से मिलकर जानकारी लिया गया तो चौंकाने वाला मामले सामने आया।सेल्समेन की मनमानी और लापरवाही इस कदर की उन्होंने हितग्राहियों को अतिरिक्त चांवल वितरण ही नही किया और राशन कार्ड में दर्ज भी कर दिया।वही किसी भी हितग्राहियों को ऑनलाइन प्रिंटेड रसीद भी नही दिया जा रहा है।राशन वितरण के लिए जिम्मेदार पद पर बैठे सेल्समैन द्वारा मनमानी करते हुए गरीबों के लिए बनाई गई योजना में हेराफेरी कर शासन की योजना को पलीता लगाने में लगा है।

सेल्समेन ने कार्ड में ओवरराइटिंग कर हितग्राहियों को कर दिया गुमराह,हितग्राही कह रहे है अतिरिक्त चांवल मिला ही नही

महासमुंद ब्लॉक के ग्राम पंचायत परसदा( खट्टी) के सेल्समैन की उच्च शिक्षा और क्वालिटी भरे हैंड राइटिंग को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे क्योंकि इन्होंने राशन कार्ड में जो अक्षर और अंक का इस्तेमाल किए है वो शायद पृथ्वी के किसी भी स्कूल में ये भाषा पढ़ाई ही नही जाती होगी।ऐसा लगता है की यहा के सेल्समैन ने एलियन के साथ पढ़ाई दूसरे ग्रह में किए हो।तभी तो इन्होंने हिंदी,अंग्रेजी, छत्तीसगढ़ी सहित तमाम भाषा से अलग लेख लिखकर गणित के अंक का दही का मही ही कर दिया।जब हितग्राहियों से मिलने के दौरान लोगो के राशन कार्ड का जायजा लिया तो राशन कार्ड में चांवल वितरण को लेकर दर्ज किया गया लेख अस्पस्ट मिला।सेल्समेन ने चांवल वितरण को लेकर किए गए अंक गणित लोगो को गुमराह करने के नियत से लिखा गया नजर आया।जबकि वास्तविकता यही है की हितग्राहियों को प्रधानमन्त्री गरीब कल्याण योजना का अतिरिक्त चांवल मिला ही नहीं है और गैरजिम्मेदार सेल्समैन द्वारा योजना को डकारने राशन कार्ड में दर्ज कर दिए है। अब सवाल ये है की इस गैरजिम्मेदार को सेल्समैन की इतनी बड़ी जिम्मेदारी कैसे दे दिए। जो आम जनता को ही गुमराह कर उन्ही के साथ छलावा करने में लगे है।

वर्जन

सभी हितग्रहियो को बराबर चांवल वितरण किया हूं।कार्ड में जल्दबाजी में लिखा हु उसी के कारण मिस्टेक हो गया।

हेमराज साहू, सेल्समैन परसदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *