न्यूज24कैरेट
सर्व ब्राह्मण समाज चांगोरा भाठा के सदस्यों की बैठक कांता पुस्तकालय में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा की अध्यक्षता तथा जिला अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा व प्रदेश संयुक्त सचिव नीतीश शुक्ला की उपस्थिति में सर्वसम्मति से अरुण शर्मा को चांगोराभाठा परिक्षेत्र अध्यक्ष घोषित किया गया। अध्यक्ष श्री मिश्रा ने नियुक्ति पत्र प्रदान कर स्वागत किया। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से रोशन लाल अवस्थी, डॉ कृष्ण कुमार गौतम, रामगोपाल चौबे, ज्ञानेश्वर प्रसाद शर्मा, राम विशाल मिश्रा, पवन कुमार दुबे, के के मिश्रा, भूषण लाल तिवारी ,अजय कुमार शर्मा, महेश पुरी गोस्वामी सहित सदस्यगण उपस्थित थे। संचालन डॉक्टर गौतम तथा आभार अरुण शर्मा ने किया।
