साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद साहू और प्रदेश संगठन महामंत्री इंजी. प्रेमकिशन बिलासपुर संभाग के दौरे पर: संगठन को मजबूत बनाने और समाज से युवाओं को जोड़ने अलग-अलग जिलों में ली बैठकें

  • साहू युवा प्रकोष्ठ प्रदेश संगठन की कार्यकारिणी से पहले प्रदेश अध्यक्ष आनंद साहू का दौरा
  • प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिलासपुर संभाग के दौरे पर पहुंचे आनंद और प्रेमकिशन

रायपुर साहू संघ के युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आनंद साहू दौरे पर निकल गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभालने के बाद आनंद साहू ने अपना पहला दौरा बिलासपुर संभाग में किया है। आनंद साहू के साथ साहू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संगठन महामंत्री इंजीनियर प्रेमकिशन साहू भी हैं। जो संगठन की मजबूती और रिती-नीति को बनाने और बताने के लिए युवाओं के बीच पहुंच रहे हैं। संगठन को मजबूती प्रदान करने और संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति से पहले ये दौरा काफी महत्वपूर्ण रहा। बहुत जल्द प्रदेश संगठन की कार्यकारिणी का ऐलान होना है, उससे पहले प्रदेश अध्यक्ष आनंद दौरे पर निकलकर युवाओं को जोड़ने का काम कर रहे हैं।

बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ में कैसा रहा दौरा, जानिए

बिलासपुर: युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सबसे पहले बिलासपुर पहुंचे। यहां उनके साथ प्रदेश संगठन महामंत्री इंजीनियर प्रेमकिशन साहू, तुमन साहू, गेंदलाल साहू मौजूद रहें। बिलासपुर के राजीव चौक और नेहरू चौक में प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री का जोरदार स्वागत हुआ। राजीव चौक में भूपेंद्र साहू युवा प्रकोष्ठ की टीम एवं नेहरू चौक बिलासपुर में बिलासपुर युवा प्रकोष्ठ की टीम द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस स्वागत समारोह से प्रदेश गदगद हो गए। सभी से भेंट-मुलाकात की गई। नए साथियों से परिचय प्राप्त किया गया। प्रदेश साहू समाज के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बृजेश साहू, क्रांति साहू, जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ नैनीलाल साहू विशेष रूप से मौजूद रहें।

जांजगीर-चांपा: बिलासपुर का दौरा निपटाने के बाद उसी दिन प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री जांजगीर-चांपा दौरे के लिए रवाना हुए। अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री ने जांजगीर-चांपा बैठक ली। यहां तहसील अध्यक्ष संजय साहू, रामचरण साहू, युवा प्रकोष्ठ जांजगीर-चांपा द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। बिलासपुर की तरह यहां भी बैठकें हुईं। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कई विषयों पर चर्चा हुई। युवा साथियों को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य जरूरी जानकारी दी गई। सभी से जोशीले अंदाज में आनंद ने कहा, हर वक्त समाज के युवाओं के साथ खड़े हैं। दुख-सुख में हमेशा तैयार रहेंगे।

रायगढ़: बिलासपुर और जांजगीर-चांपा के बाद शाम को ही रायगढ़ जिले के लिए प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री रवाना हुए। रायगढ़ में भी अभूतपुर्व स्वागत हुआ। साहू समाज के युवा साथियों ने जोशीले अंदाज में ऐसा स्वागत किया कि सभी के अंदर एक नई ऊर्जा का संचार हो गया। रात्रि 1 बजे रायगढ़ में साहू समाज के तपस्वी श्रीश्री 108 सत्यनारायण बाबा का दर्शन कर आशीर्वाद भी लिया। इसके बाद सुबह रायगढ़ में जिलाध्यक्ष डिग्रीलाल साहू, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नीरज साहू द्वारा जोरदार स्वागत किया। साहू समाज के संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से कई विषयों पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *