उतई. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग अजय यादव द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लखन पटले एवं
पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन आकाश राव गिरेपुनजे के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी उतई अवधराम साहू के हमराह उप निरी. भूपेन्द्र ओगरे आर.क्रं.370 कन्हैया साहू, आर.क्रं. 1632 दुष्यंत भारती, चालक आर.क्रं. 1597 गिरधर वर्मा के कोरोना संक्रमण लाकडाउन के दौरान ग्राम भ्रमण ग्राम
पतोरा, सेलूद, ढौर की ओर रवाना हुये थे कि मुखबीर के सूचना मिल की उतई पाटन मुख्य मार्ग ढौर मोड के पास बाबा दी ढाबा के संचालक अपने ढाबा के सामने अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक करने मौके पर रेड करवाई किया ढाबा के सामने रोड किनारे एक व्यक्ति खडे हुये मिला जिसे पकडकर कड़ाई से पु छताछ करने पर अपना नाम सुजीत कुमार पिता सुरेंद्र कुमार उम्र 27 साल सा. हुडको भिलाई बताया जो बाबा दी ढाबा के संचालक होना बताया जिसके पास रखे एक प्लास्टिक की बोरी को चेक किया जिसमे 4 बोतल अंग्रेजी शराब रखा मिला जिसे खरीदी बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात मांगे जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किया आरोपी का कृत्य सदर धारा का अपराध करना पाये जाने से अप.कं. 111/2020 धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
