भिलाई.महापौर ने जनता से की अपील, पूर्ण लॉक डाउन खुलने के बाद भी घर पर रहे,बहुत जरूरी हो तभी निकले,जल्द बाजी न करे।
भिलाई। भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव ने आज फेसबुक लाइव के माध्यम से जनता से रूबरू हुए और जनता की बातें सुनी उनके सुझाव जाने। महापौर ने पूर्ण लॉक डाउन में लोगों के द्वारा किए जा रहे हैं सहयोग का आभार व धन्यवाद जताया। महापौर देवेंद्र यादव ने आज अपनी फेसबुक लाइव की शुरुआत अब्दुल कलाम जी के एक वाक्य से करते हुए कहा कि महान साइंटिस्ट व देश के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम जी ने कहा था कि ब्लैक कलर भावनात्मक रूप से बुरा होता है लेकिन ब्लैकबोर्ड छात्रों के जीवन में प्रकाश डालता है।लॉक डाउन का यह समय आप सब लोगों को बुरा लग रहा होगा। लेकिन यह हमारी जिंदगी बचा रहा है। यह समय कुछ नया बेहतर सीखने का मौका है। परिवार के साथ हम समय बिता रहे हैं। यह अच्छी बात है। महापौर ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल जी ने कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए समय से पहले ही बेहतर कदम उठा लिए थे जिसका परिणाम यह है कि आज हम अच्छी स्थिति में हैं। प्रदेश सरकार ने पूरे छत्तीसगढ़ में 5666 आईसीयू बेड तैयार कर लिए हैं। इसके अलावा वेंटिलेटर और आदि जरूरी व्यवस्थाएं भी कर लिए हैं। कल से प्रदेश सरकार कुछ जरूरी चीजों में रियायत भी देने देगी । इससे पहले छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों का आभार भी जताया है।अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए जनता को धन्यवाद किया। महापौर देवेन्द्र यादव का कहना है कि शासन हमें जो कहती है हमें उसका पालन करना चाहिए। 72 घंटे के लॉक डाउन का पालन करने हम लोगों ने पूरा सहयोग दिया। लेकिन कल जब पूर्ण लॉक डाउन खुलेगा तब हमें सब को धैर्य रखना है।हम लोगों को जल्दबाजी नहीं करनी है। न ही अधिक संख्या में घर से बाहर निकलना है।बहुत ही जरूरी काम है तभी निकले और फिजिकल डिस्टेंसिंग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
फेसबुक लाइफ में कुछ लोगों ने कमेंट करके महापौर को बताया कि शहर के कुछ वार्डों में पानी की समस्या हो रही है इस पर महापौर देवेंद्र यादव ने कहा कि बीते 4 साल से शहर में पानी डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। शहर में 77 एमएलडी से पानी सप्लाई की जाती थी। अभी से 66 एमएलडी फिल्टर नया बनाया गया है। इसके अलावा 12 नई पानी टंकी बनाई गई है।छावनी, गौतम नगर, हाउसिंग बोर्ड, मंगल बाजार कोहका, स्लाटर हाउस, राधिका नगर, रूआबांधा,नेवई, पुरैना। सभी टंकी बन कर तैयार हो गई है। 1 अप्रैल से हम हर वार्ड जहा पानी नही पहुंचता वह पानी सप्लाई शुरू करने वाले थे लेकिन कोरोना के चलते काम प्रभावित हो गया। लेकिन जहाँ से सूचना मिल रही है वह टैंकर से पानी सप्लाई की जा रही है। हमने हर घर पानी पहुंचाने फ्री में और नाममात्र फीस 100 रुपये में नल कलेक्शन दिए है।
