दुर्ग। आज जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग,बेमेतरा एवं बालोद तीनो जिला के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमे वृत्ताकार सेवा सहकारी समिति सेलूद के समिति प्रबंधक लक्ष्मी नारायण चंद्राकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी थे।
अध्यक्ष पद के लिये हुए चुनाव में लक्ष्मीनारायण चन्द्राकर विजयी हुए। गौरतलब हो कि तीनो जिला के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष भी ग्राम सेलूद निवासी जवाहर वर्मा है। श्री वर्मा भी सेलुद समिति के अध्यक्ष है और तीनो जिला के अध्यक्ष है उसी प्रकार लक्ष्मी नारायण चंद्राकर भी तीनो जिला के कर्मचारीयो के अध्यक्ष बने। श्री चन्द्राकर के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सेलूद समिति के कर्मचारियों एवं क्षेत्र के किसानों ने हर्ष व्यक्त किया है।
