भिलाई-3। तहसील साहू संघ भिलाई-चरोदा का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन साहू सदन उमदा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भक्त माता कर्मा की आरती पूजा के साथ हुई।
शपथ ग्रहण समारोह में तहसील साहू संघ पाटन के पदाधिकारी भी शामिल हुए एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रभूषण साहू एवं उनके टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किये।

मौके पर प्रमुख रूप से जिला साहू संघ दुर्ग महासचिव प्रेम लाल साहू, तहसील साहू संघ पाटन अध्यक्ष दिनेश साहू,महामंत्री खेमलाल साहू, जिला प्रतिनिधि गंगादीन साहू,जिला साहू संघ दुर्ग उपाध्यक्ष श्रीमती दिव्या कलिहारी, उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता साहू, मीडिया प्रभारी किशन हिरवानी, कोषाध्यक्ष देवनारायण साहू,रामकुमार साहू,शिवराम साहू,शकुन साहू,लेखराम साहू,तारकेश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में भिलाई चरोदा के सामाजिक जन उपस्थित थे।

