उतई ।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के गृह लोक निर्माण धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू अपने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत उतई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। सिद्धिविनायक मंदिर की स्थापना दिवस पर पूजा अर्चना कर नगर वासियों के सुख शांति के लिए प्रार्थना की।पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव जिला पंचायत सभापति योगिता चंद्राकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता भीषम हिरवानी नगर पंचायत उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा पार्षद गण प्रहलाद वर्मा तोषण साहू राकेश साहू विरेंद्र गोस्वामी पूर्व उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह सैनी नगरवासी संतोष बंभोले थान सिंह भावेश साहू धनंजय नेताम शुभम खूबी राम साहू राधिका हिरवानी डोमन साहू राजेश बंजारे सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवम नगर वासी उपस्थित थे। सिद्धिविनायक मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना,हवन नगर पुरोहित पंडित उमाशंकर अवस्थी द्वारा किया गया।
उतई नगर के सुप्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में पहुंचे गृहमंत्री
