पाटन। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंसर ,मधुमेह, हृदय रोग,स्ट्रोक नियंत्रण एवं रोकथाम कार्यक्रम के अंतर्गत फीट गवर्मेंट इम्प्लायी कैम्पेन चलाया जा रहा है जिसके तहत पाटन ब्लॉक में भी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष शर्मा के निर्देशानुसार सभी शासकीय विभागों के कार्यालयों में कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रक्तचाप ,मधुमेह व ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग का कार्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य अधिकारियों व कर्मचारियों को उनकी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी प्रदान करना है साथ ही काउंसलिंग करके उनकी जीवनशैली में बदलाव लाकर बीपी मधुमेह कैंसर स्ट्रोक आदि गम्भीर गैर संचारी रोगों से पीड़ित होने से बचाव किया जा सके । इसी तारतम्य में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर फेकारी के आरएचओ बसंत कुमार साहू व मधु साहू के द्वारा वृहताकार सहकारी समिति फेकारी ,शासकीय हाई स्कूल फेकारी,शासकीय प्राथमिक स्कूल फेकारी ,आंगनबाड़ी केंद्र फेकारी के अधिकारियों ,कर्मचारियों व शिक्षकों की रक्तचाप ,मधुमेह व ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग का कार्य किया गया साथ ही सभी को वर्तमान समय मे भागमभाग भरी जिंदगी में स्वस्थ जीवनशैली ,योग व व्यायाम को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया व मौसमी बीमारियों मलेरिया,डेंगू ,पीलिया डायरिया आदि से बचाव के उपाय बताए इस दौरान स्वास्थ्य विभाग सेक्टर सेलूद के पर्यवेक्षक आर के टंडन ,शिक्षक वरुण साहू,गजेंद्र वर्मा,जॉली संतोष,उर्वशी साहू,नंदा रामटेके,ममता चंद्रवंशी आदि उपस्थित रहे।
सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की फिटनेस जांचने निकला स्वास्थ्य विभाग
