जिला साहू संघ दुर्ग के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण समारोह 10 जुलाई को

दुर्ग। जिला साहू संघ दुर्ग की त्रिवार्षिक आम चुनाव विगत दिनों साहू सदन दुर्ग में सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर नंदलाल साहू, उपाध्यक्ष पुरुष कृष्ण कुमार साहू, उपाध्यक्ष महिला श्रीमती दिव्या कलिहारी का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ।
नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह एवं वार्षिक आमसभा का आयोजन 10 जुलाई को धमधा रोड स्थित गायत्री पैलेश चिखली दुर्ग में सुबह 11 बजे से आयोजित की गई है। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, अध्यक्षता प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल साहू, प्रमुख अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू विशेष अतिथि पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, हस्तशिल्प बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू, पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू,पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू, छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री राजेन्द्र साहू, महामंत्री प्रदेश साहू संघ लखन लाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू, प्रदेश साहू संघ सलाहकार रमेश साहू होंगे।

आयोजन की तैयारी एवं कार्यभार सौपने के लिये शुक्रवार को जिला साहू संघ की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष राजेश साहू, नव निर्वाचित अधयक्ष नंदलाल साहू, यतीश साहू,दिव्या कलिहारी, दिनेश साहू, कृष्ण कुमार साहू, खेमलाल साहू, अश्वनी साहू, गंगादीन साहू,मंजू साहू,पोषण साहू,गंगादीन साहू, दिलीप साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *