अग्निपथ योजना के लिए भाजपाईयों ने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार

अग्निपथ योजना देश की रक्षा व्यवस्था से जुड़ने और देश सेवा करने का सुनहरा अवसर

युवा मोर्चा के द्वारा 40 युवाओं को भरवाया गया नि:शुल्क फार्म

सिहावा नगरी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व मंडल-कुकरेल के प्रभारी विकल गुप्ता के मार्गदर्शन में देश में अग्निपथ योजना लाये जाने पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करने भाजपा युवा मोर्चा व भाजपा महिला मोर्चा ने बस स्टैंड कुकरेल में विशाल जनसभा आयोजित किया गया॥ जिसमें धमतरी जिला के भाजपा अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार,, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय-मंत्री पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह,, पूर्व विधायक शल श्रवण मरकाम,, भाजपा झुग्गी झोंपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महेन्द्र पंडित,, जिला महामंत्री प्रकाश बैस,, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती श्यामा नरेश साहू,, युवा मोर्चा जिला-अध्यक्ष विजय मोटवानी,, जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव,, खुबलाल ध्रुव,, जनपद अध्यक्ष श्रीमती दिनेश्वरी नेताम,, बेलरगांव मंडल-अध्यक्ष अकबर कश्यप,, सासंद प्रतिनिधि मोहन पुजारी,, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ईश्वरी नेताम,, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेन्द्र शुक्ला ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सभी प्रवक्ताओं ने अपने उदबोधन में शसशस्त्र बलों में भर्ती की ‘‘अग्निपथ योजना’’ का स्वागत किया है। सभी प्रवक्ताओं ने कहाँ कि ‘‘केंद्र सरकार द्वारा घोषित की गई ‘अग्निपथ योजना’ भारत के युवाओं को देश की रक्षा व्यवस्था से जुड़ने और देश सेवा करने का सुनहरा अवसर है। पिछले दो वर्षों से सेना में भर्ती की प्रक्रिया नहीं होने के कारण बहुत से युवाओं को सेना में भर्ती होने का अवसर नहीं मिल सका था। युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर सरकार ने ‘‘अग्निवीरों’’ को भर्ती की आयु सीमा इस बार 21 वर्ष से बढ़ा कर 23 वर्ष कर दी है। इस छूट से बहुत सारे युवाओं को अग्निवीर बनने की पात्रता प्राप्त हो जाएगी। इस योजना के माध्यम से युवाओं के भविष्य की चिंता करने और उनके प्रति संवेदनशीलता दिखाने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हृदय से धन्यवाद किया। और कुकरेल तहसीलदार राधाकृष्ण बंजारे को धन्यवाद ज्ञापन प्रधानमंत्री जी के नाम सौंपा गया।

योजना को लेकर किसी तरह के बहकावे या भ्रम में न आएं

सभी प्रवक्ताओं ने विरोध कर रहे युवाओं की चिंताओं को दूर करने के प्रयास करते हुए कहा कि यह नयी योजना भारत के युवाओं को देश की रक्षा व्यवस्था से जुड़ने और देश सेवा करने का सुनहरा अवसर है॥विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों से भी अपील की कि वे इसकी तैयारी में जुट जाएं। प्रदेश के सभी युवाओं से अपील करते हुए कहाँ कि सेना में भर्ती की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। वे इसके लिए अपनी तैयारी शुरू करें। योजना को लेकर किसी तरह के बहकावे या भ्रम में न आएं। देश के युवाओं को नया अवसर देने वाली योजना है। अग्निपथ देश के युवाओं को ऐसी सीढ़ी प्रदान करेगी जिससे वो भविष्य में बड़ी ऊंचाई हासिल कर सकते हैं।

अग्नि वीरों का भविष्य होगा सुरक्षित

ने कहा कि देश के युवाओं को इस तरह का भ्रम नहीं पालना चाहिए कि उनका भविष्य असुरक्षित होगा। उन्होंने कहा कि 4 साल अग्निवीर बनने के बाद जो युवा उद्यमी बनना चाहते हैं उनके लिए वित्तीय पैकेज और बैंक से कर्ज की योजना है। जो आगे पढ़ना चाहते हैं उन्हें 12 वीं कक्षा के बराबर सर्टिफिकेट दिया जाएगा और आगे की पढ़ाई के लिए ब्रिजिंग कोर्स का भी प्रावधान होगा। कहा कि जो अग्निवीर चार साल के बाद नौकरी करना चाहते हैं उन्हें सीएपीएफ यानी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों तथा राज्य पुलिस में भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। अग्निपथ योजना से अब देश का हर युवा बन सकता है अग्निवीर और चार साल सैनिक के रूप में देश सेवा का मिलेगा मौका जसे पहले साल 4.76 लाख, चौथे साल में 6.22 लाख, सेवा निधि पैकेज 11.71 लाख कर मुक्त होगा तथा 48 लाख का जीवन बीमा और शहीद होने पर 1 करोड़ व अपंग होने पर 44 लाख और सेवा मुक्ति के बाद अग्निवीर कौशल प्रमाण पत्र के अन्य क्षेत्रों में भी उनके लिए नौकरियों के कई अवसर खोले जा रहे हैं। प्रवक्ताओं ने कहा कि बहकावे में आकर युवाओं को किसी तरह की हिंसा नहीं करनी चाहिए। उनकी जो भी चिंता है, सरकार उसका समाधान करेगी। सरकार की योजना बेहतरी के लिए है न कि किसी के नुकसान के लिए।

40 युवाओं को भरवाया गया नि:शुल्क फार्म-: भाजपा युवा मोर्चा मंडल कुकरेल के अध्यक्ष व जनपद सदस्य शैलेन्द्र साहू के द्वारा परमेश्वर मंड़ावी, मिलेश कुमार मंड़ावी, करण कुमार, राहुल कुमार, योगेश कुमार, जगन्नाथ ध्रुव, शिव कुमार ठाकुर, लक्ष्मण ध्रुव, जागृत राम साहू, सोमन कुमार, शिशुपाल कतलाम, हेमन्त कुमार, गोपी किशन साहू, युवराज कुमार, थनेशवर नेताम, भावेन्द्र निषाद, तेजराम निर्मलकर, डोमेन्द्र सिंग ध्रुव, चित्रानगन यादव, रोशन दास मानिकपुरी, रोनीत कोर्राम, इन्द्रेश नेताम, युवराज सिंह, शैलेन्द्र नागवंशी, दीनदयाल नेताम, केश कुमार, निरज कुमार, किशन कुमार, ओन्केश साहू, दीपिका कंवर, शिवाजी साहू, लोकेश कृष्ण, सचिन कुमार, महेन्द्र कुमार, गोकुल यादव, शिव कुमार कोर्राम, प्रीतम कुमार, पवन नेताम, ब्यास नारायण, रजनी नेताम, दीनेश्वरी मानिकपुरी सहित 40 युवाओं को नि:शुल्क फार्म भरवाया गया॥ जिससे सभी युवाओं ने शैलेन्द्र साहू का आभार व्यक्त किया गया॥

रिटायर सैनिकों ने कि युवाओं का मार्गदर्शन-: युवाओं के दिल में देशभक्ति का जोश भरते हुए पूर्व सैनिक रामचन्द देवांगन सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, पूर्व सैनिक लोकेश साहू फ्रीडम एकेडमी संस्थापक ने सभा को संबोधित करते हुए उपस्थित युवाओं को कहाँ सैनिक बनकर 4 साल हो या 4 दिन देश की सेवा करना बहुत ही गौरव की बात होती है॥ हर युवाओं के दिल में देश सेवा करने की जज्बात होनी चाहिए॥ अग्निपथ योजना देश व युवाओं के लिए बहुत ही अच्छा योजना है, इस योजना से हम सबको देश सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा॥

इस अवसर पर कुकरेल मंडल अध्यक्ष टेलेश्वर ठाकुर,, महामंत्री वामन साहू,, सुश्री भारती चन्द्राकर प्रदेश प्रवक्ता टीम मोदी सपोटर, महेन्द्र नेताम जिला-अध्यक्ष आदिवासी प्रकोष्ठ, जनपद उपाध्यक्ष हुमित लिमजा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमलता नागवंशी, महामंत्री रीतु साहू, चन्द्रकला साहू, इन्द्राणी निषाद, अविनाश दुबे युवा मोर्चा जिला महामंत्री, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शुभम यदु, जनपद सदस्य श्रीमती सुलोचना साहू, मोहन दास मानिकपुरी, अजय यादव, भरतलाल साहू, अकबर मंड़ावी, नरेश निषाद, प्रितराम सोरी, ननकु दास मानिकपुरी, वासुदेव गंजीर, संजय रामटेक, अश्वनी ठाकुर, मोक्ष कुमार साहू, दीपक साहू, नरेन्द्र ध्रुव, गुहाराम ध्रुव, सत्तु राम साहू, हेमलाल साहू, चैन सिंह साहू उप सरपंच, दिनेश साहू उप सरपंच, भानु प्रताप साहू उप सरपंच, शत्रुहन साहू छुही, निप्पी सिंह, श्रीमती मदालशा ध्रुव पूर्व सरपंच सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों ग्रामीण जन उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन मंडल प्रभारी विकल गुप्ता एवं पूर्व उप सरपंच अजय यादव ने किया॥ और आऐ हुए सभी अतिथियों व ग्रामीणजनों का आभार ब्यक्त मंडल अध्यक्ष टेलेश्वर ठाकुर ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *