पाटन। हमर लैब पाटन का राजस्थान राज्य के स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा हमर लैब में दी जा रही सेवाओं का अवलोकन किया। देश के प्रथम ब्लॉक हेल्थ यूनिट का भी अवलोकन किया। बीपीएम पूनम साहू, मेडिकल लैब टेक्नॉलॉजिस्ट सत्यम श्रीवास ,श्वेता भारद्वाज ने हमर लैब और ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के संचालन के बारे मे विस्तार से संमझाया। विदित है कि 1अप्रैल को माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के करकमलों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के हमर लैब और बीपीएचयू का शुभारंभ किया गया था। हमर लैब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन ,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा सीडीसी नई दिल्ली के विशेषज्ञों के सहयोग से बनाया गया है। बीएमओ पाटन डॉ आशीष शर्मा ने जानकारी दी कि 1 अप्रैल से अब तक 5103 टेस्ट किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक से भी सैंपल आ रहे हैं। उनकी जांच भी त्वरित कर रिपोर्ट संबंधितों को तत्काल उपलब्ध कराई जा रही है।
हमर लैब पाटन का राजस्थान राज्य के स्वास्थ्य विभाग के दल ने अवलोकन किया
