घटना की जानकारी लेने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ग्राम उमरपोटी पहुंचे

रोशन सिंह@उतई। ग्राम उमरपोटी में गुरुवार को घटित हृदय विदारक घटना में मृत चार शव को पोस्टमार्टम के बाद आज मर्चयुरी से घर लाया गया। चारो शव की चिता एक साथ जली,ग्राम के लोगो में अभी भी घटना को लेकर मायूसी छाई हुई है ।घटना का कारण अभी भी अज्ञात है। उतई पुलिस टीम कल शाम से घटना स्थल पर मौजूद है।

आज घटना की जानकारी लेने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ग्राम उमरपोटी पहुंचे। मामला गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के दुर्ग विधानसभा का होने के कारण घटना की जानकारी लेने और मृतकों को श्रद्धांजलि दिया गया।परिजनों से मुलाकात कर ढांढस भी बांधा गया,परिजनों से गृहमंत्री ने कहा की घटना की हर पहलुओं से जांच की जाएगी एवम हर संभव मदद भी किया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव,जनपद पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष झमीत गायकवाड सरपंच टिकेंद्र ठाकुर रिवेंद यादव अनिल साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन पारिवारिक जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *