देवरीबंगला / ब्लॉक इकाई डौंडी लोहारा में संगठन के निर्देशानुसार 1 जुलाई को लोहारा ब्लॉक के स्कूलों में वृक्षारोपण व बच्चों का मुंह मीठा कर संविलियन दिवस मनाया गया। लगभग 20 वर्षों से संघर्ष करते रहे शिक्षक पंचायत संवर्ग के शिक्षकों को 1 जुलाई 2018 को संविलियन की सौगात मिला जिसके कारण प्रति वर्ष 1 जुलाई को पुरे छत्तीसगढ़ में शिक्षक पंचायत संवर्ग के सभी शिक्षक संविलियन दिवस के रूप में मनाते हैं । इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष माधव साहू, संयोजक बीरबल देशमुख ,उपाध्यक्ष शिवेंद्र बहादुर साहू,सचिव विजय पटेल, महामंत्री संतोष देवांगन, बृजमोहन मानिकपुरी, प्रचार सचिव अविनाश साहू, श्रीमती ललिता यादव, बसंती पिकेश्वर, संगठन सचिव खेमन साहू,रूपेश देशमुख, परमानन्द साहू, यज्ञ देवांगन,नागेन्द्र सिन्हा, नरेंद्र साहू, एम.एल साहू,चक्रधर साहू,जितेश कश्यप, रोशन साहू ,एस. के लुनहारे, शत्रुहन सोनकर, धनसिंह कौमार्य, गायत्री साहू,निशा साहू,योगेश्वरी देवांगन, रंजना पंचभावे सभी ने अपने स्कूलों में वृक्षारोपण किये।
वृक्षारोपण कर लोहारा ब्लॉक के शिक्षक मनाये संविलियन दिवस
