विजय झा के सेवानिवृत्ति पर इनका चार पहिया वाहनों सहित भव्य विजय रैली निकाली गई



रायपुर—छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा के अपनी अर्धवार्षिक की आयु पूर्ण कर 30 जून को सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष में विजय जुलूस का आयोजन किया गया। आयोजन कर्ता शालिक सिंह ठाकुर, अजय तिवारी, टार्जन गुप्ता, उमेश मुदलियार, प्रवीण डिढवंशी रामचंद ताण्डी, विमल चंद कुंडू, संजय शर्मा गोपाल प्रसाद साहू, रवि गढ़पाले, संतोष खाडेकर, विजय कुमार डागा, प्रदीप उपाध्याय श्रवण सिंह ठाकुर, प्रदीप मिश्रा, सुधीर यादव कन्हैया यादव आदि के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय से आकाशवाणी, काली मंदिर, श्याम टॉकीज, बूढ़ा तालाब लाखेनगर चौक, होते हुए खो-खो पारा पंकज उद्यान चौक विजय जुलूस पहुंची जहां कर्मवीर विजय कुमार झा का नागरिक अभिनंदन किया गया। सदफ सभा स्थल पर वरिष्ठ अधिवक्ता अवनींद्र नाथ ठाकुर ने आशीर्वाद दिया तथा कार्यक्रम का संचालन आलोक दत्त झा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *